Site icon Samagra Bharat News website

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन 2020 में समाजवादी पार्टी ने लाल बिहारी यादव के नाम से भरा पर्चा

समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 9नवंबर।
वाराणसी समाजवादी पार्टी ने आज खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव के नाम पर लाल बिहारी यादव के नाम से पर्चा दाखिल किया जिसमें समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नामांकन में वाराणसी खंड शिक्षक के लिए शक्ति प्रदर्शन किया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता स्नातक व शिक्षक चुनाव में जोर शोर से अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों को जिताने के लिए एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की जीत के लिए काम कर रहे हैं यदि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल करते हैं तो शिक्षक संघ के लिए शिक्षकों की निर्धारित सुविधाओं और वेतन भत्तों पर सरकार कार्य करेगी जिससे शिक्षकों की नियुक्तियों में सामंजस्य स्थापित होगा और शोषण के विरुद्ध कार्य होगा।

Exit mobile version