Site icon Samagra Bharat News website

मथुरा में घर के बाहर खडी कार उड़ा ले गए चोर

समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 9नवंबर।
उत्तर प्रदेश में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर दिन-दहाड़ें चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। ताजा मामला मथुरा के सुरीर थाना इलाके के सुरीर भरू का है जहां चोरों ने मकान के बाहर खड़ी इको कार को ले फरार हो गए। पीड़ित पप्पी खान ने जानकारी देते हुए बताया वे सिकंदराबाद से आकर हर दिन की तरह कार को अपने मकान के बाहर खड़ी कर गए थे। जहां रात के समय चोरों ने कार पर हाथ साफ कर दिया। सुबह आकर देखा तो गाड़ी नहीं मिलने पर उनके पैरों तल की जमीन खिसक गई। जिसके बाद उन लोगों ने डायल-112 पर कॉल कर सूचना दी। इसके साथ ही सुरीर थाने में तहरीर दी।

बता दे कि सर्दियां शुरू होते ही चोर भी संक्रिय होने लगे हैं. और बैखोफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में चोरों ने मकान के बाहर खड़ी कार को अपना निशाना बना लिया। फिलाहल पीडित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Exit mobile version