Site icon Samagra Bharat News website

सेल्फी लेने के चक्कर में पब्बर नदी में डूबा युवक..

समग्र समाचार सेवा
शिमला,9नवंबर।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहडू उपमंडल के तहत हाटकोटी में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ जब माता-पिता के साथ सेल्फी और फोटो खींचते वक्त 13 साल का बालक पब्बर नदी में गिरकर डूब गया।

पुलिस ने बताया कि बालक की शिनाख्त अर्नब(13) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार कोटखाई के कलबोग से चंद्रमोहन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हाटकोटी मंदिर दर्शनों के लिए गये थे। रविवार दोपहर के समय मंदिर में दर्शन करने के बाद वे पब्बर नदी पर बांध की तरफ किनारे चले गए। इस दौरान परिवार के लोग वहां फोटो खींचने लगे। अर्नब पब्बर नदी के काफी करीब जाकर सेल्फी लेने लगा। इस बीच अर्नब का पैर फिसला और वह नदी में बह गया। बेटे के नदी में गिरने के बाद माता पिता मदद के लिए चिल्लाये। कुछ स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा नदी में युवक की तलाश शुरू की गई। हाटकोटी से एक किलोमीटर आगे सावड़ा पुल के समीप युवक को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version