Site icon Samagra Bharat News website

बीजेपी विधायक अभय वर्मा ने जैन धर्म के आस्था के प्रतीक चिन्ह को किया स्थापित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10नवंबर।

राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित मेन सुभाष चौक पर बीजेपी विधायक अभय वर्मा ने जैन धर्म के आस्था के प्रतीक चिन्ह को स्थापित किया गया। इस कार्य को पूरा करने में मार्केट एसोसिएशन के सुभाष जैन और सौरव जैन की अहम भूमिका रही है। इस कार्यक्रम का संयोजन मार्केट एसोसिएशन के सुभाष जैन और कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सौरभ जैन ने किया। यहां जैन समाज के लोगों में हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए।
जानकारी के मुताबिक कई साल से जैन समाज की ओर से मांग की जा रही थी कि जैन धर्म के प्रतीक चिन्ह को लक्ष्मी नगर के मेन सुभाष चौक पर स्थापित किया जाए। जिसको ध्यान में रखते हुए बीजेपी विधायक अभय वर्मा ने आगे बढ़कर समाज के लोगों की आस्था को देखते इस कार्य को किया। इस दौरान समाज के सभी गणमान्य लोगों ने विधायक अभय शर्मा का फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही इस कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version