Site icon Samagra Bharat News website

IPL 2020:आपको मैदान पर जाकर सिर्फ खेल का मजा लेना चाहिए- कीरोन पोलार्ड

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10नवंबर।
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई में खेला जाएगा। एक ओर जहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी वहीं दूसरी ओर दिल्ली की नजर अपने पहले खिताब पर होगी।

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले विंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इस हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. मौजूदा आईपीएल में पोलार्ड का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. इस विंडीज स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल को आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के फाइनल के बाद का सबसे बड़ा मुकाबला बताया है।

पोलार्ड ने फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड वीडियो में कहा, ‘ इस गेम का नाम ही दबाव है. हर किसी के ऊपर दबाव रहता है. आप कोई गलती नहीं करना चाहते और हर हाल में जीत ही दर्ज करना चाहते हैं। लेकिन आखिर में फाइनल मुकाबले को भी आपको एक नॉर्मल मैच की तरह लेने की कोशिश करनी होती है. आपको मैदान पर जाकर सिर्फ खेल का मजा लेना चाहिए।

Exit mobile version