Site icon Samagra Bharat News website

कैटरीना कैफ का मालदीव में बिना मेकअप के फोटोशूट वायरल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10नवंबर।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में समंदर किनारे अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. कैट इस वक्त मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. व्हाइट और मल्टी कलर टॉप में वे बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैटरीना लिखती हैं. मालदीव में होना बहुत अमेजिंग हैं. वो भी फोटोशूट के लिए. उनकी इस फोटो पर आलिया ने भी कमेंट करते हुए लिखा है- खूबसूरत।

अभिनय की बात करें, तो कैटरीना आने वाले समय में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा, वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ ‘फोन भूत’ में भी नजर आएंगी. बता दें कि कैटरीना के करियर की शुरूआत मात्र 14 साल की उम्र में मॉडलिंग से हुई थी. मॉडलिंग के ही दौरान उन्‍हें फिल्‍म ‘बूम’ (2003) में कास्‍ट किया गया. इस बीच उन्‍हें कई ब्रांड्स भी एंडोर्स करने को मिले।

Exit mobile version