Site icon Samagra Bharat News website

एलएसी पर तनाव जारी तनाव के बीच पहली बार SCO की बैठक, आमने-सामने होंगे मोदी और शी जिनपिंग

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10नवंबर।
वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव के बीच पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब आमने-सामने होंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रध्यक्षों की 20वीं बैठक में शिरकत करेंगे। इसमें पाकिस्तानी पीएम इमरान खान भी भाग लेंगे। शंघाई सहयोग सम्मेलन की यह तीसरी मीटिंग है जिसमें भारत पूर्ण सदस्य के रूप में भाग ले रहा है।

बता दें कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद अब दोनों देशों में विवाद चरम सीमा पर है। जिसके बाद भारत-चीन की कई दौर की विफल सैन्य और कूटनीतिक वार्ताओं के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्व ने इस वर्चुअल समिट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री एससीओ के राष्ट्र प्रमुखों की परिषद के 20वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेत‍ृत्व करेंगे जो 10 नवंबर को ऑनलाइन आयोजित होगा। बैठक की अध्यक्षता रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करेंगे।

बता दें कि भारत, तजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं। ईरान, अफगानिस्तान, बेलारूस, रूस, चीन, पाकिस्तान, कजाकस्तान, किर्गिजस्तान और मंगोलिया ऑब्जर्वर के रूप में संगठन से जुड़े हैं। वहीं, अर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की डॉयलॉग पार्टनर के रूप में एससीओ के सदस्य हैं।

Exit mobile version