Site icon Samagra Bharat News website

अच्छी साझेदारी नहीं बना सकी सुपरनोवास: हरमनप्रीत

समग्र समाचार सेवा
शारजाह,10नवंबर।
ट्रेलब्लेजर्स से 16 रन से हारकर तीसरी बार महिला टी-20 चैलेंज का चैंपियन बनने से चूक जाने के बाद सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि जीतने के लिए अच्छी साझेदारी की जरूरत थी जो नहीं बना सकी। गत दो बार का चैंपियन सुपरनोवास साेमावर को ट्रेलब्लेजर्स के 118 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 102 रन के स्कोर से आगे नहीं बढ़ पाया। ट्रेलब्लेजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन का सामान्य स्कोर बनाया और इसके बाद सुपरनोवास सात विकेट पर 102 रन पर रूक गई।

हरमनप्रीत ने मैच हारने के बाद कहा, “ मुझे फील्डिंग करते हुये चोट लग गई लेकिन यह बहुत ज्यादा नहीं है। हम इस बार खिताब नहीं जीत सके लेकिन यह इस खेल का हिस्सा है और हम इसे एक सीख के रूप में लेंगे। स्कोर को हासिल करना मुश्किल नहीं था लेकिन हम अच्छी साझेदारी नहीं बना सके। हमें बल्लेबाजी के दौरान दो अच्छी साझेदारी की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।” उन्होंने कहा, “मेरे लिये यह मुश्किल भरा रहा। फिल्डिंग के दौरान मुझे चोट लोग गई लेकिन ऐसी स्थिति में भी आपको टीम के लिए मौजूद रहना चाहिए। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन टीम को नहीं जीता सकी।”

हरमनप्रीत ने लॉकडाउन के समय की स्थिति को लेकर कहा, “उस दौरान घर पर बैठना काफी मुश्किल था लेकिन हमें हालात के अनुसार लिये जाने वाले निर्णयों का सम्मान करना चाहिए और सुरक्षित रहना चाहिए। हां निश्चित रूप से महिला क्रिकेट की वापसी हो गई

Exit mobile version