Site icon Samagra Bharat News website

प्रेम प्रसंग मामले में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

समग्र समाचार सेवा
अलीगढ़, 10 नवंबर।
अलीगढ़ की शहर कोतवाली ऊपरकोट इलाके के भुजपरा में प्रेम प्रसंग के कारण युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक को जिला अस्पताल कराया गया जहां उसे डॉक्टरों ने जेल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घायल युवक इरशाद ने बताया कि उसके पास में ही रहने वाली एक युवती से पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही युवक-युवती शादी करना चाहते थे और इसके लिए अपने-अपने परिवारजनों को मनाने में लगे रहे। लेकिन दोनों के ही परिवारीजनों ने शादी पर आपत्ति जताते हुए इंकार कर दिया। इरशाद के मुताबिक धीरे-धीरे युवती से दूरियां बनाना शुरू कर दी और अपने परिवारजनों के बताए हुए रिश्ते को अपनाते हुए कुछ वक्त पहले निकाह कर लिया। इरशाद ने बताया वह रात को अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था कि तभी बीच में उसकी पूर्व प्रेमिका के भाइयों के साथ अन्य लोगों ने रास्ते में पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली इरशाद की बाजू को आर-पार कर गई। इधर गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Exit mobile version