Site icon Samagra Bharat News website

अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में 8 राज्यों से आएंगे मिट्टी और गोबर के दीये

समग्र समाचार सेवा
अयोध्या,10नवंबर।
योगी सरकार ने अयोध्या में बड़ा उत्सव मनाने का फैसला लिया है। इसी के तहत अयोध्या के दीपोत्सव में इस बार गोबर और मिट्टी से बने एक लाख दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी के मुताबिक सहकार भारती एवं नगर निगम के सहयोग से बेसिंग गौशाला में स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था कि वे गोबर एवं मिट्टी मिलाकर एक लाख दिए बनाएं। इस बार अयोध्या में इको फ्रेंडली दीपोत्सव मनाया जा सकेगा। इन दियो की कीमत प्रति दिए एक से सवा रुपये है। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है जो मुख्यधारा से जुड़ रही हैं। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि ये दिए जल्द ही मिट्टी में मिल जाते हैं जबकि मिट्टी के दीए मिट्टी बनने में समय लगता है। विशाल सिंह ने बताया कि देश के 8 राज्यों के 70 हज़ार परिवारों से दिए आ रहे हैं। ये सभी परिवार दीपोत्सव में दिए जलाने के लिए नगर निगम को दियो का सेट भेज रहे हैं। सभी दिए 11 नवंबर को अयोध्या पहुंच जाएंगे।

Exit mobile version