Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में कोरोना का जहर जारी, फिर सामने आए 7 हजार से अधिक मामले

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 नवंबर।
दिल्ली में पांच महीनों में एक दिन में सर्वाधिक 104 कोरोना वायरस संक्रमित लोगों ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ा . इसके साथ ही महामारी के 7,053 नए मामलों की पुष्टि हुई. दिल्ली में त्योहारों के मौसम के बीच संक्रमण दर 11.71 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सबसे ज्यादा 8,593 नए मामले आए थे और 85 मरीजों की मौत हुई थी. बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पांच महीनों में एक दिन में सबसे ज्यादा 104 मरीजों की मौत हुई. इसके बाद कुल मृतक संख्या 7,332 हो गई है. शहर में 16 जून को 93 मरीजों की मौत हुई थी।

शहर में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 43,116 हो गई है. वहीं, कुल मामले बढ़कर 4,67,028 हो गए हैं. दिवाली से पहले राजधानी में कोरोना के विस्फोट से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।

अगर कोरोना के मामलों पर ध्यान दिया जाए तो पिछले कई दिनों से दिल्ली में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना मामलों में दिल्ली पूरे देश में पहले स्थान पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर पिछले एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल से सामने आए. केरल में गुरुवार को 5500 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए।

दिल्ली में अभी कोरोना से चार लाख 67 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि वहीं अब तक 4 लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी है।

Exit mobile version