Site icon Samagra Bharat News website

राम नगरी अयोध्या को प्रदूषण मुक्त करने की पहल शुरू

समग्र समाचार सेवा

अयोध्या, 13 नवंबर।

राम नगरी अयोध्या को प्रदूषण मुक्त कराने की पहल शुरू हो गई है। प्रथम चरण में टाटा मोटर्स ने नगर निगम को 3 इलेक्ट्रिक कार सौंपी हैं। नगर निगम के कार्यालय में टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और नगर आयुक्त विशाल सिंह को तीन इलेक्ट्रिक कार की चाबी सौंपी हैं। ये तीनों कार ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण से मुक्त है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि राम नगरी अयोध्या को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए प्रथम चरण में तीन कारें नगर निगम को मिली है। आगे भी संख्या इनकी बढ़ाई जाएगी।
राम नगरी अयोध्या में ये पहली तीन कार होगी जो शहर में ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण से मुक्त होकर चलेगी। अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है ऐसे में शुभ मौके पर नगर निगम ने तीन इलेक्ट्रिक कार को परचेज किया है।

Exit mobile version