Site icon Samagra Bharat News website

मथुरा में नयति हॉस्पिटल के बाहर वर्करों ने किया धरना प्रदर्शन

समग्र समाचार सेवा

मथुरा, 13नवंबर।

मथुरा का नयति हॉस्पिटल के वर्करों ने सेलरी नहीं मिलने पर आक्रोश जताया है और हॉस्पिटल पर धरना प्रदर्शन किया है। हॉस्पिटल वर्करों ने आरोप लगाया है कि उनको सैलरी नहीं दी जा रही और धमकाया जा रहा है। उनकी तनख्वाह साल भर से नहीं दी जा रही है और 6 महीने से आश्वाशन दिया जा रहा है इतना ही नहीं 4 साल से पीएफ भी काटा जा रहा हैं। उनका ये भी आरोप हैं कि सैलरी नहीं मिलने के बाद भी उनके खाते से पीएफ काटा जा रहा हैं जिसकी वजह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उनका धरना इसी तरह चलता रहेगा।
ज्ञात हो कि मथुरा का चर्चित नयति हॉस्पिटल मरीजों को लेकर काफी सुर्खियों में रहा है। कभी मरीजों के इलाज में लापरवाही को लेकर तो कभी मरीजों से हद से ज्यादा पैसे लेने के मामले में बावजुद इसके नियति हॉस्पिटल पर मथुरा प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं होती हैं।

Exit mobile version