Site icon Samagra Bharat News website

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 41,100 नए मामले और 447 मरीजों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15नवंबर।
Covid-19 Updates: देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोविड-19 (Covid-19) से अब तक 88 हजार से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 29 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry Of Health) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 41 हजार 100 नए मामले सामने आए और इस दौरान 447 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 88,14,579 पहुंच गया है वहीं, अब तक 1,29,635 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है और फिलहाल यह 4 लाख से नीचे पहुंच गया है. देश में अभी कोरोना के 4,79,216 एक्टिव केस हैं, वहीं, 82,05,728 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है. वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना से 42,156 मरीज ठीक हुए हैं।

Exit mobile version