Site icon Samagra Bharat News website

युवराज सिंह ने मिर्ची मॉमी कह सानिया मिर्जा को दिया बर्थडे विशेज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15नवंबर।
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सानिया मिर्जा को बर्थडे विश करते हुए उन्हें मिर्ची मॉमी कहा है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर सानिया जन्मदिन की ये शुभकामनाएं दीं, जिसे फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें सानिया मिर्जा (15 नवंबर) आज अपना 34वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर युवराज सिंह ने उन्हें टि्वटर पर विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मिर्ची मॉमी सानिया मिर्जा! आशा करता हूं आपका आने वाला साल ‘ऐस’ (बेस्ट) होगा! ढेर सारा प्यार हमेशा.’ इसके साथ उन्होंने एक लाल मिर्च वाला इमोजी भी पोस्ट किया है. इस ट्वीट में युवराज ने सानिया के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की है।

बता दें सानिया इन दिनों पाकिस्तान में हैं. उनके पति शोएब मलिक इन दिनों पीएसएल में खेल रहे हैं. शनिवार को शोएब अपनी टीम पेशावर जल्मी के लिए मैच खेले थे, जिसमें सानिया मिर्जा भी स्टेडियम में उन्हें चीयर करने पहुंची थीं।

Exit mobile version