Site icon Samagra Bharat News website

अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सेलिब्रेट की दिवाली

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16नवंबर।
टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे दिल खोल कर दिवाली मना रही हैं. अंकिता की दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें इस वक़्त वायरल भी हो रही है जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ दिखाई दे रही हैं. अंकिता की इन तस्वीरों पर अलग अलग तरीके के रिएक्शन भी आ रहे हैं।
अंकिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दिवाली के मौके पर कुछ फोटोज साझा किए हैं जिसमें वो और उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं. अंकिता तो इन तस्वीरों में बेहद हसीन लग रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘मेरे-तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली।

इन सब के बीच कुछ लोगों ने अंकिता के इस पोस्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बात उठा दी. सुशांत के फैन अंकिता लोखंडे के विक्की जैन संग दिवाली सेलिब्रेट करने से नाराज नज़र आ रहे हैं. एक यूजर ने अंकिता लोखंडे के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनसे पूछा है- ‘क्या आप सुशांत को भूल गए हो?’ वहीं एक ने लिखा- ‘जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत का क्या हुआ।

बता दें कि अंकिता के दिवाली स्पेशल पोस्ट पर जहां एक तरफ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं वहीं कुछ लोग अंकिता के इस व्यवहार पर अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं. गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद अंकिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए लगातार इंसाफ की आवाज उठा रही थीं।

Exit mobile version