Site icon Samagra Bharat News website

फतेहपुर में दिल दहला देने वाली घटना- दो सगी बहनों की आंखें फोड़ तालाब में फेंके गए शव

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ,17नवंबर।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, राज्य के फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता सगी बहनों के सोमवार शाम करीब 7 बजे तालाब में शव मिले है।जिनकी की आंख और सिर पर चोट के निशान खकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। दोनों बहने के चाचा ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलने के करीब 2 घंटे बाद पुलिस शवों को किसी तरीके से कब्जे में लेकर थाने पहुंची। उधर, देर रात को एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। असोथर थाना क्षेत्र निवासी दो बहनें घर से दोपहर 12 बजे निकली थी। शाम तक बहनें घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के किनारे तालाब में देर शाम दोनों के शव बहते मिले।
ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। बहनों की आंखों और सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में हालात स्पष्ट हो जाएंगे।

असोथर थाना क्षेत्र के गांव में बहनों के करीब शाम के 7:00 बजे करीब शव मिलने से खफा ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चाचा का आरोप है कि उन दोनों के शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों के आंखों को फोड़ दी।इस दौरान पुलिस ने जबरन शव को उठाया। विरोध करने पर परिजनों से पुलिस ने हाथापाई की। परिजनों ने अधिकारियों से मांग की शवों को गांव दोबारा लाया जाए। उनके सामने ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। रात करीब 12:30 बजे तक डीएम एसपी समेत प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।

Exit mobile version