Site icon Samagra Bharat News website

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने एक्टिंग को कहा अलविदा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18नवंबर।
बॉलीवुड की दुनिया अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. सिनेमा जगत में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है. अब खबर आई है कि एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान ने फ़िल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. देली बेली फिल्म से चर्चा में आए इमरान ने अब एक्टिंग छोड़ने का फैसला ले लिया है. इमरान के करीबी दोस्त और एक्टर अक्षय ओबरॉय ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि अब इमरान पर्दे पर दोबारा कभी दिखाई नहीं देंगे।

अक्षय ओबरॉय ने इंटरव्यू में बात करते हुए यह बताया कि वो इमरान को पिछले 18 साल से जानते हैं और वो उनके बेहद क्लोज फ्रेंड है. उन्होंने बताया कि अब इमरान को एक्टर कहना वाजिब नहीं होगा क्योंकि इमरान का एक्टिंग से अब कोई नाता नहीं है. इसके साथ ही अक्षय ने यह भी इशारा किया कि आने वाले समय में इमरान डायरेक्टर बन सकते हैं।

बता दें कि इमरान खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म जो जीता वही सिकंदर 1992 से की थी. इस फिल्म में इमरान ने अपने मामा यानि आमिर खान के बचपन का किरदार निभाया था. हिंदी सिनेमा जगत में इमरान ने बतौर लीड एक्टर के तौर पर एंट्री साल 2008 में फिल्म जाने तू या जाने ना से ली थी।

Exit mobile version