Site icon Samagra Bharat News website

गायों की सुरक्षा के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक और बड़ा ऐलान

समग्र समाचार सेवा
भोपाल,18नवंबर।
लव जिहाद पर कानून बनाने की घोषणा के बाद अब मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। शिवराज सरकार प्रदेश में काउ कैबिनेट बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इसकी जानकारी दी है। काउ कैबिनेट की पहली बैठक इसी महीने की 22 तारीख को होगी। गोष्टमी के मौके पर इसकी पहली बैठक आयोजित की गई है। काउ कैबिनेट में कई विभागों को मर्ज किया जा सकता है।

​सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक ​ट्वीट कर लिखा- प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गौकैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के लव जिहाद पर कानून बनाने की घोषणा के बाद अब बीजेपी शासित दूसरे राज्य भी लव जिहाद पर कानून बनाने का ऐलान कर रहे हैं। इसके तहत ही उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद शिवराज सिंह सरकार ने भी मंगलवार को लव जिहाद पर कानून बनाने का निर्णय लिया है। इस कानून को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जा सकता है।

Exit mobile version