Site icon Samagra Bharat News website

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 89 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 38,617 नए मामले…

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18नवंबर।
देश में कोविड-19 से अब तक 89 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 1 लाख 31 हजार से ज्यादा की जान जा चुकी है. बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 38 हजार 617 नए मामले सामने आए और इस दौरान 474 लोगों की मौत हो गई।

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 89,12,908 पहुंच गया है वहीं, अब तक 1,30,993 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है और फिलहाल यह 4 लाख से काफी नीचे पहुंच गया है. देश में अभी कोरोना के 4,46,805 एक्टिव केस हैं, वहीं, 83,35,110 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है. वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना से 44,739 मरीज ठीक हुए हैं।

Exit mobile version