Site icon Samagra Bharat News website

आय से अधिक संपत्ति के मामले में वकील के साथ ईडी समक्ष पेश हुए सी.एम. के बेटे रणइंद्र सिंह

समग्र समाचार सेवा
जालंधर,19नवंबर।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के बेटे रणइंद्र सिंह को प्रवर्तन निदेशालय लगातार समन भेज चुका है,जिसको लेकर रणइंद्र सिंह को जालंधर के ई.डी. दफ्तर में पेश होना पड़ा। रणइंद्र सिंह अपने वकील के साथ ईडी दफ्तर में पहुंचे।

आयकर विभाग ने 2015 में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और बेटे रणइंद्र पर आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज कराया था। 28 अक्तूबर को रणइंद्र को समन जारी किया गया था, क्योंकि रणइंद्र नेशनल राइफल एसोसिएशन के प्रधान हैं उन्हें ओलंपिक को लेकर पार्लियामेंट्री पैनल की बैठक में शामिल होने जाना था। अगले साल होने वाले ओलंपिक गेम्स को लेकर यह बैठक अहम थी, इसलिए रण इंदर ED दफ्तर में पेश नहीं हुए। दोबारा फिर ED ने पूछताछ के लिए रणइंद्र को 6 नवंबर को बुलाया था, लेकिन तबीयत खराब होने की बात कहकर वे पेश नहीं हुए।

Exit mobile version