Site icon Samagra Bharat News website

इंगलैंड दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका का एक क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव

समग्र समाचार सेवा
केपटाउन,19नवंबर।
इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीकी का एक क्रिकेटर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है जबकि उसके संपर्क में आने वाले दो अन्य खिलाड़ियों को भी केपटाउन में आइसोलेशन में रखा गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इसकी पुष्टि की है लेकिन तीनों खिलाड़ियों का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। सीएसए की तरफ से बुधवार को एक बयान जारी कर कहा गया, ‘‘एक क्रिकेटर कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाया गया है जबकि पॉजिटिव खिलाड़ी के संपर्क में आने वाले अन्य दो क्रिकेटरों को सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल टीम की देखरेख में रखा गया है। तीनों क्रिकेटरों को कोविड ​​-19 प्रोटोकॉल के तहत केपटाउन में तत्काल रूप से आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि तीनों ही खिलाड़ी में कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की मेडिकल टीम इन तीनों के स्वास्थ्य का ध्यान रख रही है।’’ सीएसए ने कहा कि 27 नवंबर से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से पहले खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में जगह देने से पूर्व करीब 50 कोविड-19 आरटीपीसीआर परीक्षण किया गया। हालांकि सीरीज के लिए अभी वैकल्पिक खिलाड़ियों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड ने कहा है कि 21 नवंबर से होने वाले अंतर टीम अभ्यास मैच से पहले दो नए खिलाड़ी टीम से जुड़ेंगे। दोनों देशों के बीच 27 नवंबर से सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत हो रही है जिसमें तीन टी20 मैचों के अलावा तीन एकदिवसीय मैच भी खेले जाएंगे।

Exit mobile version