Site icon Samagra Bharat News website

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठ पर्व पर देशवासिंयों को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 19नवंबर।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठ पर्व पर देशवासिंयों को बधाई देते हुए कहा कि आस्था के पावन महापर्व, छठ पूजा के अवसर पर मैं देश और विदेश में बसे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

छठ पूजा में सूर्य-उपासना के साथ ही नदियों, तालाबों और सभी जल स्रोतों की आराधना के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा रही है। आइए, छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं। मेरी कामना है कि इस वर्ष छठ मैया सभी देशवासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

Exit mobile version