Site icon Samagra Bharat News website

अमेरिका में मॉल के अंदर गोलीबारी में 8 घायल- शूटर की तलाश जारी

समग्र समाचार सेवा

वाशिंगटन, 21नवंबर।

अमेरिका में एक मॉल के अंदर गोलीबारी हुई है. घटना में आठ लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को विस्कॉन्सिन में स्थित एक मॉल में हुई। न्यूज एजेंसी AFP ने पुलिस के हवाले से बताया कि घटना के बाद से गोलीबारी करने वाला शूटर लापता है. उसकी तलाश जारी है. घटना विस्कॉन्सिन राज्य के ववातोसा में मिल्वौकी के पास मेटफेयर मॉल में हुई है।

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI)और ने ट्वीट किया है कि उनके अधिकारी स्थानीय पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए घटनास्थल पर थे. वहीं, स्थानीय ववातोसा पुलिस ने एक बयान में कहा है कि जैसे ही सूचना पाकर पुलिसकर्मी वहां पहुंचे शूटर गायब हो चुका था. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में शूटर की पहचान की गई है. वह 20 से 30 साल का एक श्वेत युवक है. पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version