Site icon Samagra Bharat News website

चोरों ने फौजियों के घर में घुसकर की चोरी

समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 21नवंबर।
मथुरा में थाना रिफाइनरी इलाके की राजगिरी कॉलोनी में चोरों ने तीन फौजियों के बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने चाँदी के आभूषणों समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के मुताबिक राजगिरी कॉलोनी नियर टाउनशिप निवासी ब्रजेश किसी काम से अपने मूल गाँव नोगाव गए थे। बदमाश ने बंद मकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए औऱ अलमारी में रखे 10 तोले सोने के आभूषण, एव करीब एक किलो चाँदी के आभूषण समेत 5 हजार की नगदी चुराकर ले गए। वही यशपालसिंह फौजी अपने परिवार के साथ अपने मूल गाँव तुलासा घडी सादाबाद गए थे। राजवीर सिंह फौजी के मकान के ताले तोड़ते वक्त कॉलोनी में जगार होने पर चोर भाग गए।
रिफाइनरी इलाके के राजगिरी कॉलोनी में बंद मकान में चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर लोगों में दहशत का माहौल हैं। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

Exit mobile version