Site icon Samagra Bharat News website

जल्द ही शादी के बंधन में बधंने वाले है गौहर खान-जैद दरबार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21नवंबर।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट गौहर खान इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं. बिग बॉस 14 में सीनियर के तौर पर घर में एंट्री लेने वाली गौहर की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से चल रही है मगर अब कयासों का दौर खत्म हो चुका है और गौहर खान-जैद दरबार की शादी की तारीख सामने आ गई है. हाल ही में गौहर ने जैद दरबार के साथ इंगेजमेंट कर के सबको हैरान कर दिया था लेकिन अब ये कपल जल्द ही निकाह करने वाले हैं।

साल 2009 में निर्माता यश चोपड़ा की फ़िल्म ‘राकेट सिंह ; सेल्समैन ऑफ़ द इयर’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली गौहर खान और जैद दरबार की शादी से जुड़ी कुछ जानकारियां बाहर आ गई हैं. खबरों के अनुसार दोनों अगले महीने 25 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौहर और जैद की निकाह मुंबई के आईटीसी मराठा में होगी. इससे पहले यह कपल पुणे के हिस्टोरिकल फोर्ट जाधवगढ़ होटल जाएगा, जहां पर दोनों प्री-वेडिंग शूट कराएंगे. सोर्स ने बताया कि 22 दिसंबर से वेडिंग सेरेमनी शुरू हो जाएगी. खबरों की मानें तो कोरोना की वजह से इस शादी में ज़्यादा लोगों शामिल नहीं होंगे।

Exit mobile version