Site icon Samagra Bharat News website

मथुरा रोड पर शनिवार तड़के सड़क हादसा, कई लोग हुए घायल

समग्र समाचार सेवा
दिल्ली, 21नवंबर।
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मथुरा रोड पर शनिवार तड़के सड़क हादसा हो गया। जिसमें भारी संख्या में लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब यूपी रोडवेज की बस मथुरा रोड से गुजर रही थी, इसी दौरान वो अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को एम्स अस्पताल पहुंचाया। घायलों के परिजनों ने बताया कि बस सराय काले खां जा रही थी।
वहीं डीसीपी साउथ ईस्ट आर पी मीणा ने बताया कि यूपी रोडवेज की बस की पेड़ से टकराने की कॉल पुलिस को सुबह तकरीबन 3 बजकर 22 मिनट पर मिली थी। जिसमें पुलिस जानकारी मिली थी कि मथुरा रोड सुखदेव विहार के पास आगरा से सराय काले खां जा रही बस सीएनजी पंप के पास पेड़ से टकरा गई। जिसमें कई लोग घायल हो। फिलहाल 12 लोगों का एमएलसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

Exit mobile version