Site icon Samagra Bharat News website

यूपी सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शादी में सीमित की अतिथियों की संख्या

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 22नवंबर।

कोविड मामलों में हो रहे वृद्धि के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शादियों और अन्य सामाजिक समारोहों में 100 मेहमानों की सीमा को फिर से लागू करने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने 15 अक्टूबर को उचित सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ शादी व अन्य समारोहों में 200 मेहमानों के शामिल होने की अनुमति दी थी, लेकिन हाल-फिलहाल के त्योहारी सीजन के बाद कोविड के मामलों में फिर से वृद्धि हुई है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार मामलों को नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत है।
सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शनिवार रात को सभी जिलाधिकारियों को शादी व अन्य कार्यक्रमों में 100 मेहमानों के प्रवेश सीमा को सुनिश्चित करने के लिए कहा- राज्य का गृह विभाग रविवार को इस संबंध में एक औपचारिक आदेश जारी करेगा।
गौतमबुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में पहले ही आदेश जारी कर दिया है. वहीं राज्य सरकार ने दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखते हुए उप्र-दिल्ली सीमा पर रैंडम टेस्ट करना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कोविड को नियंत्रित करने के लिए इसके प्रसार की जांच करने के लिए अधिकारियों को ट्रेसिंग, टेस्ट और इलाज का निर्देश दिया है।

यूपी में कोरोना वायरस का ग्राफ जूरूर नीचे आया है लेकिन पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई शहरों में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है. हाल ही में कोर्ट ने शादी विवाह में अतिथियों की संख्या को लेकर फटकार लगाई थी।

खबर सुल्तानपुर से है जहाँ पर मामूली विवाद में आज चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।बीच बचाव करने आई मा भी छर्रा लगने से घायल हो गई।मामला लंभुआ इलाके के का है। जहाँ पर मामूली विवाद में कमलेश और उनके भतीजे उमेश के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद कमलेश ने तमंचे से उमेश के ऊपर फायरिंग कर दी।जिसको बचाने आई मा भी छर्रा लगने से घायल हो गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने मा बेटे को हॉस्पिटल पहुचाया जहा उमेश की मौत हो गई।जबकि मा का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस की माने तो बाइक मांगने को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हुआ जिसके बाद घटना घटित हुई।आरोपी मौके से फरार है और पुलिस टीम द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Exit mobile version