Site icon Samagra Bharat News website

पार्टी में शराब खत्म हुई तो सैनेटाइजर पीने लगे लोग, बेहोश होकर गिरने लगे-देखते ही देखते 7 ने तोड़ा दम

समग्र समाचार सेवा
मॉस्को, 22 नवंबर।
तातिन्सकी जिले के तोमतोर गांव में पार्टी के बाद 7 लोगों की माैत हो गई। इन लोगों ने जमकर शराब पी थी और जब शराब खत्म हुई ये लोग वहां पड़े हैंड सैनीटाइजर को पीने लगे।
इस सैनिटाइजर में 69 प्रतिशत मेथनॉल था जिसे महामारी के दौरान हैंड क्लीनर के तौर पर बेचा जा रहा था। इस पीने के बाद 3 लोगों की माैके पर ही माैत हो गई जबकि 4 को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया। चारों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल 7 लोगों की माैत हुई है।

इस घटना के बाद गांव में हंगामा मच गया जब वहां मौजूद लोग बेहोश होकर गिरने लगे। फेडरल पब्लिक हेल्थ वॉचडॉग के अनुसार सैनिटाइजर से पॉइजनिंग का आपराधिक केस दर्ज किया गया है। रूस की सरकार ने लोगों से स्थानीय रूप से बनाए गए सैनिटाइजर न पीने के लिए कहा है। रूस में अब तक कोरोना वायरस इन्फेक्शन के 20, 64,748 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 35,778 लोगों की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version