समग्र समाचार सेवा
गुरुग्राम,22नवंबर।
कामधेनु गोधाम में आज गोपाष्टमी का पर्व बडी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गोधाम में आशीर्वचन पूजनीय आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी, संस्थापक, अहिंसा विश्व भारती, करोलबाग, नई दिल्ली ने दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री राजीव यदुवंशी, IAS, प्रमुख सचिव, NCT एवं नूंह क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक ज़ाकिर हुसैन उपस्थित रहे ।

उसके उपरान्त श्री राजीव यदुवंशी, IAS जी ने बताया कि हम सब मनुष्य है और कोई भी पद भ्रष्ट हो सकता है अनुभव है कि पदभ्रस्ट होने पर अगर मनुष्य गौ सेवा करने लग जाए तो वह स्वतः ही सही मार्ग पर आ जाते है। उन्होंने बताया कि पहले मुझे नहीं पता था परन्तु जब मैंने खुद गाय पाली तब पता चला कि भारतीय अर्थव्यवस्था सदियों से गौ माता पर आधारित है। जब भी अर्थव्यवस्था डगमगाने लगती है वह स्वयं ही सही पथ पर आ जाती है।
जाकिर हुसैन जी ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाए देते हुए बताया कि मेरे परिवार का गौमाता से सदियों से प्रेम रहा है। 16 मार्च 2015 में गौ संवर्धन बिल आया था जिसपर विधानसभा में उन्हें बिल पर विपक्ष के और से बिल के समर्थन में बोलने का मौका मिला था। 1935 से हमारा परिवार गोपालन कर रहा है हमारी एक गाय थी जिसका दूध हमने पिया था और उसके सम्मान में उसके मरणोपरांत उसे अपने घर में ही दफनाया था उन्होंने बताया । उनका परिवार ही गौ माता से जुड़ा हुआ है और गौ सेवा हमेशा प्रयास करता रहेगा।
अंत में शशि गुप्ता जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज हमें इतने बड़े संतो और समाज सेवियो का सानिध्य मिला उसके लिए हम आभारी है।
इस मौके पर रोहतक के प्रसिद्ध समाज सेवी जगमोहन मित्तल, नरेश कुमार गुप्ता पंजाबी बाग़ दिल्ली, सुनील जांगड़ा हरियाणा उदय न्यूज़, अशोक विहार से CA दिनेश गुप्ता जी, ब्रिजेश कुमार RTI एक्टिविस्ट, आदर्श गर्ग तावडू, राम कुमार गुप्ता कैथल, नोएडा से विनोद गर्ग जी, डेंटिस्ट डॉ गौतम देव सुध, राज कुमार शर्मा जनकपुरी, द्वारका दिल्ली से योगेश गुप्ता जी, हयातपुर से महेश जी, तावडू से फतहचन्द बंसल जी एवं धर्मबीर गर्ग, अनिल कुमार बिस्सर जी, सचिन देओल एवं नवीन झा सहित क्षेत्रीय गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।