Site icon Samagra Bharat News website

चित्रकुट में लाखो का कैस ले उड़े सीएमएस कम्पनी के दो कर्मचारी…..

समग्र समाचार सेवा
बुंदेलखंड, 23नवंबर।

एटीएम में पैसे डालने वाले सीएमएस कम्पनी के दो कर्मचारी लाखों का कैश लेकर गायब हो गए और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। काफी दिनों तक जब एटीएम में कैश नहीं भरा गया तो आला अधिकारियों की नींद खुली।

जी हां, मामला बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले का है जहां सीएमएस के कर्मचारी काफी दिनों पहले ही पैसे लेकर गायब हो गए थे और किसी को भी पता नहीं चला। जब एटीएम में काफी दिन पैसा जमा नहीं किया गया तो अधिकारियों ने जांच शुरू की तो पता चला 48 लाख कैश की हेराफेरी हुई है।

सेवा प्रदाता कम्पनी सीएमएस के ऑडिटर रजत मिश्रा ने बताया कि अभी तक दस में से पांच एटीएम की जांच की गई है। जिसमें करीब 48 लाख की कमी उजागर हुई है। शेष पांच अन्य की जांच की जा रहीं है। इसके बाद दोनों फरार कर्मचारियों के विरूद्ध पुलिस में तहरीर दी जायेगी।

बता दें कि दोनो कर्मचारियों द्वारा एटीएम में पैसा लोड करने की बजाय लाखों की रकम लेकर चम्पत हो जाने की खबर से हडकंप मचा हुआ है। कई दिनों से एटीएम में कैश लोडिंग न होने एवं दोनों कर्मचारियों का फोन न लगने पर मामला संदिग्ध नजर आने पर शनिवार को मामले की जांच के लिए चित्रकूट पहुंचे सीएमएस कम्पनी के आडिटर रजत मिश्रा ने बताया कि सीएमएस कम्पनी में कार्यरत फैजाबाद के प्रदीप कुमार और कानपुर के विकास कुमार चित्रकूट जिले के पीएनबी, एचडीएफसी समेत विभिन्न बैंकों के दस एटीएम में कैश लोडिंग का काम करते थे। इधर कई दिनों से अचानक दोनों कर्मचारियों द्वारा एटीएम में कैश लोडिंग न करने एवं फोन से सम्पर्क न हो पाने के कारण मामले की जांच शुरू की गई। उन्होने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी समेत अभी तक 10 में से 05 की जांच की गई। जिसमें करीब 48 लाख रूपये कैश कम पाया गया। उन्होने बताया कि अभी 05 और एटीएम की जांच की जा रहीं है। जिसके बाद ही कितने लाख की हेराफेरी की गई है। उसका खुलासा हो सकेगा।

Exit mobile version