Site icon Samagra Bharat News website

कोहली की दमदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट से विराट की टीम ने हासिल की जीत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23नवंबर।

विराट कोहली की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है।
रविवार रात कोहली की कप्तानी वाली सीके नायडू इलेवन और केएल राहुल के नेतृत्व वाली रंजीतसिंह जी इलेवन टीम के बीच 40-40 ओवर का प्रैक्टिस मैच सिडनी में खेला गया।

इस मैच को कोहली की सीके नायडू टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मैच की कुछ तस्वीरें साझा की गई है. इंस्टाग्राम स्टोरीज के मुताबिक मैच में बारिश की वजह से व्यवधान भी पड़ा.

केएल राहुल ने 83 रन की पारी खेली

कप्तान केएल राहुल के 66 गेंदों पर खेली गई 83 रन की पारी के दम पर रंजीतसिंहजी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 235 रन बनाए. जवाब में कोहली की कप्तानी वाली सीके नायडू इलेवन ने 26 गेंद बाकी रहते 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

कोहली ने 58 गेंदों पर खेली 91 रन की पारी

रंजीतसिंह जी की ओर से पारी की शुरुआत युवा ओपनर पृथ्वी शॉ और शुबमन गिल ने की. कोहली ने 58 गेंदों पर सबसे अधिक 91 रन की पारी खेली।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे, 3 टी20 और 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से वनडे मैच से होगी।

Exit mobile version