Site icon Samagra Bharat News website

एलन मस्क 35वें पायदान से उठकर वर्ल्ड के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24नवंबर।
माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़कर टेस्ला के प्रमुख और बिलिनेयर एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 49 वर्ष के एलन मस्क की नेटवर्थ 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हो गई है। टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल होने के कारण उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी हुई।

35वें पायदान से उठकर पाया दूसरा स्थान
एलन मस्क ने इस साल अपनी नेटवर्थ में करीब 110.3 अरब डॉलर जोड़े हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक जनवरी में अमीरों की रैंकिंग में वह 35वें स्थान पर थे लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शनिवार को 183 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस पहले नंबर पर थे। 128 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स दूसरे नंबर पर थे, जहां अब एलन मस्क आ गए हैं। 105 अरब डॉलर के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ड चौथे नंबर पर और 102 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जुकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं।

संपत्ति में 93.1 अरब डॉलर का हुआ इजाफा
वेबसाइट मुताबिक इस साल अब तक जेफ बेजोस की संपत्ति में 67.7 अरब डॉलर, बिल गेट्स की संपत्ति में 14.5 अरब डॉलर और एलन मस्क की संपत्ति में 93.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इस साल अब तक सबसे ज्यादा एलन मस्क की संपत्ति में ही तेजी आई है।

Exit mobile version