Site icon Samagra Bharat News website

बीजेपी के कद्दावर नेता गुरुप्रसाद शर्मा पर जानलेवा हमला…

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 24नवंबर।

सीएम शिवराज सिंह चौहान विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता पर आज जानलेवा हमला हुआ और विधायक बाल-बाल बच गए।

बता दें कि मामला बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज का है। जहां सीएम शिवराजसिंह चौहान के बहुत करीबी माने जाने वाले एवं पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष व कद्दावर नेता गुरुप्रसाद शर्मा पर एक युवक द्वारा जानलेवा हमला किया गया। पं. गुरुप्रसाद शर्मा ने बताया कि सुबह अपने घर के बाहर अंगन मे खड़े थे। उसी समय एक युवक ने मिलने के बहाने करीब आया ओर एयरगन निकाल कर माथे से लगाकर चला दी। वही पं गुरुप्रसाद शर्मा माहोल को भापते हुए एयरगन की नाल को उठा दिया, जिससे माथे पर मामूली चोट आई ओर वह बाल-बाल बचे वही एयरगन की गोली दीवार पर जा लगी। वही इस घटना के बाद पुलिस बल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए साथ ही सीहोर एसपी एस. एस चौहान भी मौके स्थल पर पहुंचकर पूरी घटना का जायजा लिया।
अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version