Site icon Samagra Bharat News website

डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार की अपनी हार, सत्ता ट्रांसफर प्रक्रिया को दी मंजूरी

समग्र समाचार सेवा
वाशिगंटन,24नवंबर।
दुनिया के सुपर पावर देश अमेरिका में हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव हुए हैं, जिसमें जो बाइडेन को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया है। डोनाल्ड ट्रंप को चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि चुनाव हो जाने के बाद अब तक अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पद पर अड़े हुए थे और हार मानने को तैयार नहीं थे लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। अब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के जनरल सर्विस ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन को सत्ता ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो किया जाना चाहिए, वो करिए। इसके बाद अमेरिका की GSA यानी जनरल सर्विस एडमिनिस्टेटर एमिली मर्फी ने जो बाइडेन को चिट्ठी लिखी है और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया में शामिल होने का न्योता दिया है।

कई बार जो बाइडेन और उनकी पार्टी पर साध चुके हैं निशाना
अमेरिकी चुनाव होने के तीन-चार हफ्तों के बाद भी ऐसा माना जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप चुनावी नतीजों को पलट सकते हैं। ट्रंप चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद कई बार जो बाइडेन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी पर कई बार निशाना साध चुके हैं। चुनावी नतीजों के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानने को तैयार नहीं थे। इसके लिए उन्होंने नतीजों को कानूनी चुनौती देने की रणनीति पर भी काम किया लेकिन वो काम नहीं आई। ऐसे में अब डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ट्रंप ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनाए थे कई हथकंडे
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी नतीजों के आने के बाद अपनी हार नहीं मानी थी। डोनाल्ड ट्रंप अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर वो हथकंडे अपना रहे थे जो कि वो अपना सकते थे। इस दौरान उन्होंने कोर्ट में केस भी दायर किए, अधिकारियों या राज्य के प्रतिनिधियों पर दबाव बनाने जैसे काम भी किए। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अधिकारियों या राज्य के प्रतिनिधियों पर दबाव बनाने जैसा काम भी किया, जो कि पहले कभी भी देखने को मिला नहीं मिला था।

Exit mobile version