Site icon Samagra Bharat News website

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरूण गोगोई का निधन

समग्र समाचार सेवा
गुवाहटी, 24नवंबर।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरूण गोगोई का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। उन्होंने 5 बजकर 34 मिनट पर गौहाटी मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में आखिरी सांस ली। 84 साल के गोगोई को 2 नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और इसके अगले दिन उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 25 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। तरूण गोगोई के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर छा गई है।

Exit mobile version