Site icon Samagra Bharat News website

भारत ने आज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24नवंबर।
भारत ने आज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। टेस्ट के दौरान मिसाइल ने सीधे अपने टारगेट को मार गिराया। मिसाइल का टारगेट दूसरे द्वीप पर था। इस मिसाइल की मारक क्षमता अब 400 किलोमीटर से ज्यादा हो गई है।

आज के ट्रायल के बाद अब मिसाइल भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है। आज सुबह 10 बजे इसका परीक्षण किया गया। इस टेस्ट को भारतीय सेना द्वारा किया गया जिसमें डीआरडीओ द्वारा बनाए गए मिसाइल सिस्टम के बनाए गए बहुत से रेजिमेंट हैं। ब्रह्मोस मिसाइल एक यूनीवर्सल लंबी रेंज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम है जिसे जमान, समुद्र और हवा से लांच किया जा सकता है। इस मिसाइल को भारतीय सेना, डीआरडीओ और रूस ने बनाया है। इसके सिस्टम को दो वेरिएंट्स के हिसाब से बनाया गया है। एसे एंटी-शिप और लैंड-अटैक रोल के हिसाब से बनाया गया है। ब्रह्मोस मिलाइल भारतीय सेना और जलसेना में कमीशन की गई हैं।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तीनों सशस्त्र बलों के लिए शक्तिशाली हथियार बन गई है। भारत सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लिए निर्यात बाजार खोजने पर भी काम कर रहा है, जिसे डीआरडीओ ने अपनी परियोजना पीजे 10 के तहत काफी हद तक स्वदेशी बना दिया है। मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से किया गया। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षण की टाइमिंग को बेहद अहम माना जा रहा है, ऐसे समय में जब भारत (India) और चीन (China) के बीच सीमा विवाद गरम है, उस समय भारत का यह मिसाइल परीक्षण चीन (China) को कड़े संदेश के दौर पर माना जा रहा है।

Exit mobile version