Site icon Samagra Bharat News website

आमिर खान की बेटी इरा खान फिटनेस कोच को कर रही हैं डेट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25नवंबर।
बॉलीवुड की दुनिया के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं. पिछले कई दिनों से इरा डिप्रेशन को लेकर वीडियो बना रही हैं और लोगों को इससे लड़ने की तरकीबें बता रही हैं मगर इस बार खबर आई है की इरा अपने फिटनेस कोच नुपुर शिखर को डेट कर रही हैं. जी हां नुपुर द्वारा शेयर किया गया एक पोस्ट ये इशारा कर रहा है कि दोनों अब एक दूसरे के करीब आ गए हैं।

नुपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इरा के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो दोनों एक दुसरे के बेहद करीब नज़र आ रहे हैं. हालांकि इससे पहली भी इरा और नुपुर शिखर की रिलेशनशिप की खबरें आ चुकी हैं और दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है. नुपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘ ‘क्योंकि हम दोनों को तैयार होना पसंद है और मुस्कुराना भी.’ इस पर इरा ने लिखा, ‘हां, ये तो बात है हम दोनों के साथ, मानती हूं मैं.’

बता दें कि इरा खान अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से कई बार सुर्ख़ियों में आई हैं. पिंकविला की र‍िपोर्ट के मुताबिक, इरा खान और नुपुर शिखर लॉकडाउन के समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. यही नहीं दोनों ने एक साथ हाल ही में वेकेशन भी मनाया था. गौरतलब है कि इससे पहले ऐसी खबरें थी कि इरा मिशाल कृपलानी के साथ रिलेशन में हैं मगर उनका अब ब्रेकअप हो गया है. क्या इरा खान एक बार फिर प्यार की तलाश में हैं?

Exit mobile version