Site icon Samagra Bharat News website

भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कांटे की है टक्कर- वकार यूनिस

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25नवंबर।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 27 नवंबर को सिडनी में खेला जाना है। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है, जहां टीम को तीन-तीन वनडे और टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलनी है और इसके बाद चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और कप्तान वकार यूनिस ने कहा कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों और डेविड वॉर्नर-स्टीव स्मिथ की वापसी के बाद दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

वकार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत पर कड़ा प्रहार करेगा क्योंकि वे अब भी 2018 की घरेलू टेस्ट सीरीज में हार के दर्द को महसूस कर रहे होंगे। वकार ने एक इन्टरव्यू में कहा कि ऑस्ट्रेलिया अपने घर में खेल रहा है और उसने अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण तैयार किया है और डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी से वे काफी मजबूत लग रहे हैं, लेकिन भारत के पास भी कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं जो काफी तेजी से उभरे हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरे पर अच्छी गेंदबाजी की थी।’

Exit mobile version