Site icon Samagra Bharat News website

भारत की ओर से मलयालम फिल्म ‘जल्लीकट्टू’ को 93वें ऑस्कर अवार्ड के लिए किया गया नॉमिनेट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25नवंबर।
भारत की ओर से मलयालम फिल्म ‘जल्लीकट्टू’ को 93वें ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। ‘जल्लीकट्टू’ को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना गया है। इस फिल्म में एंटोनी वर्गीज, चेंबन विनोद जोस, सैंथी बालाचंद्रन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।

भारत की ओर से ऑस्कर में जाने के लिए ‘जल्लीकट्टू’ के अलावा कई और फिल्में भी रेस में थीं जिसमें शकुंतला देवी, शिकारा, गुंजन सक्सेना, भोंसले, गुलाबो सिताबो, सीरियस मैन, बुलबुल, कामयाब, द पिंक स्काई भी शामिल थीं। मालूम हो कि फिल्म जल्लीकट्टू इंसान और जानवरों के बीच इमोशन को बखूबी दिखाती है। इसका निर्देशन लीजो जोस पेल्लीसेरी ने किया है।

पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘जल्लीकट्टू’ का प्रीमियर हुआ था जहां फिल्म की खूब तारीफ हुई थी। इसके साथ ही फिल्म के डायरेक्टर पेल्लिसरी ने 50वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में बेस्ट डायरेक्टर की ट्रॉफी जीती थी।

Exit mobile version