Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात में इंटीरियर डिनजाइनिंग के नाम पर चल रहे वर्चुअल सेक्स रैकेट का खुलासा

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 25नवंबर।

गुजरात में इंटीरियर डिनजाइनिंग के नाम पर वर्चुअल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था और यहां लोगों को अंग प्रदर्शन करने की ट्रेनिंग दी जाती थी। गुजरात पुलिस ने इंटिरयर डिजाइनिंग और आर्किटेक्ट के नाम पर चलाए जा रहे इस गिरोह का भांडा फोड़ दिया है। यहां जिस्मफरोशी का धंधा इंटीरियर डिजाइनिंग की आड़ में चलाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक इसके मास्टर माइंड नीलेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी इसकी साथी अभी भी फरार हो गई है। पुलिस को खूफिया सूचना मिली थी कि पिछले डे़ढ़ साल से यह धंधा चल रहा है। इसमें पुलिस ने पाया कि देश के अलग अलग राज्यों की लड़कियों को पॉर्न वेबसाइट के जरिए अंग प्रदर्शन की ट्रेनिंग दी जा रही थी। जो नीलेश गुप्ता अपनी रूसी पत्नी के अकाउंट से किया करता था, वहीं लेन देन वह बिटकॉइन में करता था।

DCP संदीप चौधरी ने बताया कि इनके पास से 30 बिटकॉइन वॉलेट और सवा करोड़ रुपये के करीब 9.45 बिटकॉइन जब्त किए घए हैं. साथ कई लैपटॉप व अन्य तकनीकी गजैट्स भी जब्द किए गए हैं. पुलिस की मानें तो कई अन्य लोग बी इस रैकेट में शामिल हो सकते हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Exit mobile version