Site icon Samagra Bharat News website

सिदार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के शोना-शोना सांग ने मचाया धमाल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25नवंबर।

बिग बॉस 13 की हॉट लविंग जोड़ी सिदार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का लव सॉन्ग शोना-शोना ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. इस जोड़ी का ये दूसरा गाना है. शोना-शोना गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो में दिखाया है कि सिदार्थ एक फोन बूथ पर किसी से बात कर रहे होते हैं इतने में उनकी नज़र अपनी दोस्त से बात करती हुई शहनाज़ गिल पर पड़ती है. दोनों की आंखें चार होती हैं. और फिर वही होता है….जिसे होना था. दोनों को एक दूसरे के दिल दे बैठते हैं।

गाने की पहली लाइन है. तेरा बदन पूरा तेरा इलाका. मैंने ना झांका. टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की आवाज़ में गाया ये गाना 24 नवंबर को रिलीज किया गया है. फैंस इस गाने पर जमकर कमेंट कर रहे हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वे इन दोनों को साथ कितना पसंद करते हैं.

Exit mobile version