Site icon Samagra Bharat News website

बहुत कम लागत में शुरू करें ये बिजनेस, मोटी होगी कमाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25नवंबर।
क्या आप भी बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं। अगर ऐसा है तो आज हम आपको एक ऐसे काम के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप मोटी कमाई कर सकते हैं। सिर्फ 5 हजार रुपए लगाकर मशरूम की खेती शुरू कर सकते हैं। जिससे आप हर महीने लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं।

हर दिन उगा रहे 3 टन मशरूम
इस बारे में जानकारी देते हुए सोलन के विकास ने बताया कि उन्होंने स्मॉल स्केल पर यह बिजनेस शुरू किया था और हाल ही में नया बिजनेस फार्म शुरू किया है। यहां पर हम हर दिन 3 टन मशरूम रोज उगा रहे हैं। इस बिजनेस के लिए कोई खास ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने बताया कि साल 1990 में मशरूम फार्मिंग का बिजनेस शुरू किया था। इन्होंने सिर्फ 5 हजार रुपए के इन्वेस्टमेंट के साथ बिजनेस शुरू किया था और आज साल 2020 में यह हर महीने लाखों रुपए की कमाई कर रहा है। इस बिजनेस को आप एक कमरे में भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ क्लाइमेट कंडीशन को मेंन्टेन करना होता है जैसे- टैम्प्रेचर, ह्यूमिडिटी और कार्बन डाइ ऑक्साइड को जरूर मैनेज करना होता है।

मशरूम की खेती शुरू करने वालों के लिए बढ़िया मौका, यहां ले सकते हैं प्रशिक्षण

एक महीने से भी काम समय में उग जाते हैं मशरूम
आपको मार्केट में ये कम्पोजट आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा आप पैकेट वाले यानी पहले से तैयार कम्पोजट भी खरीद सकते हैं। इन पैकेट को अपको छाया में या फिर कमरे में रखना होता है। इसके बाद 20 से 25 दिनों के अंदर इसमें मशरूम उगना शुरू हो जाते हैं।

आपको बता दें कि सभी एकग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज और कृषि अनुसंधान केंद्रों में मशरूम की खेती की ट्रेनिंग दी जाती है। अगर आप इसे बड़े पैमाने पर खेती करने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा एक बार इसकी सही ढंग से ट्रेनिंग कर लें। अगर जगह की बात की जाए तो प्रति वर्ग मीटर में 10 किलोग्राम मशरूम आराम से पैदा किया जा सकता है।

Exit mobile version