Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी जानकारी, लक्ष्मी विलास बैंक के DBIL में विलय पर लगी मुहर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 25नवंबर।
केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का जोर आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने का है। इसके लिए पूंजी जुटाने के लिए अब डेट मार्केट का फायदा उठाया जाएगा।बैठक में नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) में निवेश, संकटग्रस्त लक्ष्मी विलास बैंक के DBS बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL) में विलय के प्रस्ताव समेत कई अन्‍य फैसले को मंजूरी मिली है।

– नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) में 6,000 करोड़ रुपये के निवेश की कैबिनेट की ओर से बुधवार को मंजूरी दी गई। इस रकम का निवेश अगले दो साल में होगा। इससे इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बॉन्ड मार्केट के द्वारा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जुटाई जा सकेगी।

– संकटग्रस्त लक्ष्मी विलास बैंक के DBS बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL) में विलय के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई।

– टेलीकॉम सेक्टर में एटीसी में एफडीआई को भी मंजूरी मिली, 2480.92 करोड़ से ज्यादा के विदेशी निवेश को सीसीईए की मंजूरी।

– कैबिनेट ने इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) और नीदरलैंड की वेरेनाइजिंग वैन रजिस्‍टर कंट्रोलर्स (VRC) के बीच सहमति पत्र ( Memorandum of Understanding) को भी अपनी मंजूरी दे दी है।

Exit mobile version