Site icon Samagra Bharat News website

फगवाड़ा में सड़क हादसा में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

समग्र समाचार सेवा
फगवाड़ा,26नवंबर।
बीती आधी रात को फगवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह सभी एक वर्ना कार में सवार थे और यह कार वैष्णों देवी से कानपुर जाते हुए फगवाड़ा में हादसे का शिकार हो गई। मृतकों में फुलकित गुप्ता, कुनाल गुप्ता, शोभना गुप्ता और एक अज्ञात चालक शामिल है।

Exit mobile version