Site icon Samagra Bharat News website

चम्बा में कार हादसा, तीन लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
चम्बा,26नवंबर।
चंबा जिले में हुए कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिला जानकारी के मुताबिक चंबा-जोत मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात हुआ बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसपी अरूल कुमार ने बताया कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version