Site icon Samagra Bharat News website

अयोध्या में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सीआरपीएफ के जवानों ने निकाली साइकिल रैली

समग्र समाचार सेवा

अयोध्या,26नवंबर।

अयोध्या में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज सीआरपीएफ के जवानों ने साइकिल रैली निकाली। 63 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट छोटे लाल के नेतृत्व में चांदपुर कैंप ऑफिस से निकली साइकिल रैली।यह रैली लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय की।वही इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने लोगों को अंगदान करने के लिए भी जागरूक किया। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कमांडेंट छोटे लाल ने मुताबिक जब इंडिया फिट होगा तभी अंगदान कर पाएंगे इसलिए स्वस्थ रहने के लिए लोगों को अभ्यास भी करना चाहिए।उन्होंने कहा कि 63 बटालियन सीआरपीएफ के लगभग 700 जवान अंगदान करने के लिए अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। कोई आंख दान के लिए कोई लीवर दान के लिए तो कोई किडनी दान के लिए जवान अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।उन्होंने बताया कि सिर्फ सीआरपीएफ के ही जवान क्यो हिंदुस्तान के सभी लोगों को अंग दान करने के लिये आगे आना चाहिए। इसीलिए साइकिल रैली के तहत सीआरपीएफ के जवान आम लोगों को भी अंग दान करने के लिए जागरुक कर रहे हैं।

Exit mobile version