Site icon Samagra Bharat News website

महान फुटबॉलर मारडोना का निधन, क्रिकेट जगत में शोक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26 नवंबर।
दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में से एक डिएगो माराडोना के निधन से क्रिकेत जगत भी शोक में डूब गया और सोशल मीडिया पर इस महानायक को श्रृद्धांजलि दी गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया।
ब्राजील के पेले के साथ दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दो हफ्ते पहले ही उनके दिमाग का आपरेशन हुआ था।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने लिखा कि मेरा हीरो नहीं रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं आपके लिए फुटबॉल देखता था।
वहीं वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने माराडोना को याद कर लिखा कि यकीन नहीं हो रहा है कि फुटबाल का महानायक अब इस दुनिया में नहीं रहा। आपकी आत्मा को शांति मिले डिएगो। आपके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
बता दें कि निधन से कुछ दिन पहले इसी महीने सिर में ब्लड क्लोट की उनकी सर्जरी हुई थी। अर्जेटीना के पूर्व मिडफील्डर और मैनेजर का खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है।

Exit mobile version