Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक लगा रोक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26नवंबर।
कोरोना संकट के चलते डीजीसीए ने भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर रोक 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। देश में 31 दिसंबर तक न कोई कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत से बाहर जाएगी और न ही दूसरे देश से आ सकती है। हालांकि, इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी।

जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 31 दिसंबर तक जारी रखने का फैसला किया है। डीजीसीए ने कहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर प्रतिबंध 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।

इससे पहले डीजीसीए ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया था। देश में कोरोना महामारी का संकट अभी जारी है। इस साल 22 मार्च से कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। तब घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था, लेकिन 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई थी।

Exit mobile version