Site icon Samagra Bharat News website

कानपुर देहात मिलावटी डीजल का बड़ा खेल उजागर, छापे में हुआ खुलासा

समग्र समाचार सेवा
कानपुर देहात, 26नवंबर।
कानपुर देहात में आज उस समय मिलावटी डीजल बनाने के खेल और रैकेट का खुलासा हुआ, जब एसओजी और पूर्ति विभाग एसडीएम अकबरपुर ने एक बन्द पड़ी फैक्ट्री में डीएम के आदेश के बाद छापा मारा। एसडीएम अकबरपुर की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी डीजल और केमिकल से भरे ड्रम मिले। साथ ही मिलावटी डीजल तैयार करने के उपकरण भी बरामद हुए। यहीं नहीं छापेमारी के दौरान एक तेल टैंकर भी मौके से बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने मौके से 4 लोंगो को गिरफ्तार कर अन्य लोगो की तलाश शुरू कर दी है। इस बन्द पड़ी फैक्ट्री में मिलावटी डीजल माफिया बायो फ्यूल कम्पनी का बोर्ड लगा काफी समय से यह गोरखधंधा चला रहे थे, पूर्ति विभाग को इसकी भनक तक न थी। हाईवे किनारे चल रहे इस गोरखधंधे पर किसी का निगाह न जाना सवालों के घेरे में है। उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version